कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पद से हटाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 3 मई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पद से हटाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री द्वारा बीच सड़क पर मारपीट की घटना निंदनीय है। इस घटना से कैबिनेट मंत्री पद की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरेराह मारपीट कर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ली गयी शपथ को भी तोड़ने का काम किया है।

अमन गर्ग ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के कृत्य के लिए मुख्यमंत्री को उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चैधरी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। भाजपा के मंत्री सरेआम आम जनता को पीटने को काम कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लाॅक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री द्वारा मारपीट करने से आमजन में आक्रोश है। उत्तराखंड की जनता ऐसी सरकार को माफ नहीं करेगी और आने वाले निकाय और लोकसभा चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देगी।

प्रदर्शन करने वालों में शुभम जोशी, प्रशांत शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल, ऋषभ वशिष्ठ, अमित नौटियाल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर, जतिन हाण्डा, विकास चंद्रा, विपिन पेवल, ठाकुर रतन सिंह, राजेन्द्र जाटव, मास्टर मुर्सलीन, मुस्सवर सलमानी, अली, मनीष सैनी, मो.मेहताब, जमील अहमद, शौकीन अली, शमीम अली, साहिल अली, प्रदीप बजाज आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।