आईफोन चोरी मामले में दो गिरफ्तार किए

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 मई। कार से आईफोन चोरी करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया आईफोन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ निवासी विष्णुपुरम नकरौदा डोईवाला देहरादून ने कार से आईफोन चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने हिल बाई पास रोड से अमित अरोडा पुत्र अनिल अरोडा निवासी लोधामंडी व मयंक मेहता पुत्र विपिन मेहता निवासी मौहल्ला मेहतान ज्वालापुर को घटना में प्रयुक्त स्कूटी व चोरी किए गए के मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई अशोक कश्यप, कांस्टेबल मुकेश उनियाल, रमेश चौहान व आशीष अधिकारी शामिल रहे।