पेड़ गिरने से 10 वर्षीय मुनीर की मौत, तीन घायल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

ज्वालापुर स्थित अंसारी मार्केट के निकट पीपल का पेड़ गिरने से 3 लोग घायल हुए हैं। हर्ष चोपड़ा पुत्र भूषण लाल निवासी गुरुद्वारा रोड ज्वालापुर,समीर खान पुत्र जुल्फीकार निवासी लोधामंडी ज्वालापुर,इरफान पुत्र खलील निवासी मोहल्ला कोटरवान ज्वालापुर है।तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।

बड़े पेड़ के नीचे दबने से 10 वर्ष के मुनीर पुत्र जुल्फीकार निवासी कोटरवान की मौत हो गई।जबकि इरफान गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। मुनीर की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। तेज तूफान के कारण धर्म नगरी में कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं हुई है जिससे यातायात भी बाधित हुआ है।