पथरी पुलिस ने बरामद की 20 लीटर कच्ची शराब

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 मई। पथरी थाना पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों के ठिकानों पर दबिश देकर 20 लीटर कच्ची शराब, तैयार लाहन, भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। बरामद किए गए करीब पांच हजार लीटर लाहन को पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। एसएसपी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पथरी पुलिस टीम ने ग्राम दिनारपुर के जंगलों में छापामारी की। पुलिस टीम को देख दो शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। फरार हुए आरोपियों गुरविंदर उर्फ गिंदा पुत्र लखविंदर व सोनू पुत्र बलविंदर निवासी दिनारपुर थाना पथरी की पुलिस तलाश कर रही है।