विडियो:-हरिद्वार आ रही बस दुर्घटना ग्रस्त, एक परिचालक एवं बच्चे की मौत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

ऋषिकेश उत्तराखंड डिपो कि बस रुपड़िया यूपी से हरिद्वार आ रही थी। चंडी चौकी से करीब 100 मीटर पहले श्यामपुर की तरफ रेलिंग तोड़कर रोड से 20 मीटर नीचे खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस में लगभग 40 सवारी एवं चालक परिचालक सवार थे । सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बस से यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस एवं अन्य साधनों की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया। बस में अधिकांश नेपाली मूल की सवारी थी।

बस के एक परिचालक एवं बच्ची की मृत्यु हो गई है। दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर स्वयं क्षेत्राधिकारी नगर जूही मनराल द्वारा घटनास्थल एवं अस्पताल में जाकर घायलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।