एजंल्स एकेडमी में किया समर कैंप और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 जून। एंजल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समर कैंप तथा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कथा प्रेप से चार तक के छात्रों ने समर कैंप में योग, नृत्य, कला, तायक्वांडो, जुम्बा, संगीत, फायर फ्री कुकिंग, ओरिगैमी, रंगों के साथ खेल खेल मे विभिन्न गतिविधियां सीखी। स्कूल की और से छात्रों के लिए मैजिक शो और कठपुतली शो का भी आयोजन किया गया। स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत कक्षा पाँच से आठ तक के बच्चो ने विभिन्न खेल गतिविधियों भाला फेंक, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, तायक्वांडो आदि में भाग लिया।

इसके साथ ऐपन आर्ट, शिल्प कला, पंक्चर लगाना, पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाना, जुम्बा, गायन, वादन, बटन लगाना, सिलाई, कढ़ाई आदि में प्रतिभाग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि चौहान ने बताया कि छात्र छात्राओं के व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित शिविर में लगभग 1300 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर में आयोजित गतिविधियां बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। विद्यालय समय-समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।

इस दौरान सपना गुप्ता, संगीता शर्मा, दीप्ति सिंह, गरिमा शर्मा, पारुल दुआ, संगीता प्रसाद, कृष्णा शाही, शिवकला शर्मा, रेखा रावत, मंजूबाला, शीतल चौहान, कृतिका शर्मा, प्रियंका त्यागी, भावना शर्मा, आंचल कोयल, सीमा यादव, रूबी सिंह, कल्पना, कविता, निर्मला शर्मा, रविता, सुमन धीमान, भुनेश्वरी, नीरू शर्मा, गितिका तिवारी मीनाक्षी शर्मा, रुचि गुप्ता,कविता चौहान, सुचारू शर्मा, प्रियंका धीमान, निधि चौहान, सरिता धनकर, आशा चैधरी, लवली यादव, पवन कुमार, शालिनी शर्मा, स्मृतिरेखा दास, शालिनी राठी, विनीता बंसल, भारती समंता, नईमा बेगम, विनीता प्रिंस, निशा चैधरी, किरण चैहान, शिक्षा रोहतान, भारती शर्मा, मंजू नैथानी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *