दो शराब तस्कर दबोचे

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 जून। थाना सिडकुल पुलिस ने देशी और कच्ची शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बाइक से शराब तस्करी कर रहे निखिल पुत्र रामू निवासी राऊजा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब के 96 पव्वे बरामद किए हैं। जबकि प्रदीप पुत्र इलम चंद निवासी कृपाल नगर रावली महदूद को दो लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।