ब्रेकिंग :- आकाशीय बिजली गिरने से हर की पौड़ी अपर रोड की दीवार गिरीः-देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर/कमल खडका

हर की पौड़ी की अपर रोड ओशो होटल वाली दीवार गिरने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। देर रात्रि आकाशीय बिजली गिरने से दीवार के गिरने की जानकारी क्षेत्र के लोगों द्वारा दी जा रही है ।मौके पर गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ,अध्यक्ष प्रदीप झा व प्रशासन के कई अधिकारी जायजा लेने पहुंचे।

महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि 2:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से दीवार ढहने की सूचना क्षेत्र के लोगों व गंगा सभा के कर्मचारियों द्वारा दी गई। दीवार गिरने से आसपास क्षेत्र में दीवार का मलबा एकत्र हो गया है दीवार गिरने से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है । मौके पर एसएसपी एसपी सिटी पहुंचे।