भेल प्रशासन ने दिए सेक्टर वन खोखा मार्केट को 7 दिन बंद रखने के आदेश

Haridwar News
Spread the love

डॉक्टर हिमांशु द्विवेदी


हरिद्वार, 5 जुलाई। भेल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण भेल प्रशासन ने 7 दिनों के लिए सेक्टर 1 खोखा मार्केट बंद करने के आदेश जारी किए हैं। दो माह पूर्व भी भेल क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ने से भेल कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से भेल प्रशासन ने 7 दिनों के लिए खोखा मार्केट को बंद कराया था। लेकिन 7 दिन बाद मार्केट खुलने के बाद स्थिति जस की तस रही। भेल प्रबंधन ने अब और सख्त आदेश जारी किये है। दुकानों को जारी अन्य ट्रेड लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए अपने पुराने मूल व्यवसाय के तहत ही व्यापार करने आदेश दिये है।

ट्रेड का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। भेल कर्मचारियों का मानना है की खोखा मार्केट में अंडा, मांस आदि बिकने से ही बाहरी युवकों का जमावड़ा रहता है। है। भेल की समस्त यूनियनों का कहना है कि भेल कर्मचारियों के परिवार परेशान होते हैं और मार्केट में आना जाना भी मुश्किल हो चला था। कर्मचारियों के परिवार अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जिस कारण भेल प्रशासन को कर्मचारियों के हित मे खोखा मार्केट को बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा। खोखा मार्केट के व्यापारियों कहना है कि अपराधिक घटनाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अपराध रोकना पुलिस का काम है। मार्केट बंद करना अपराध को रोकने की समस्या का निदान नहीं है।