गीता भवन ट्रस्ट सोसायटी ने किया कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 जुलाई। पावन धाम आश्रम की संचालक गीता भवन ट्रस्ट सोसायटी की और से शिवभक्त कावड़ियों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। बृहष्पतिवार को संस्था के महामंत्री सुनील गर्ग व कंट्रोलर ट्रस्टी अंशुल श्रीकुंज के संयोजन में हजारों शिवभक्तों को भोजन प्रसाद किया गया।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि श्रावण भगवान शिव की उपासना का पवित्र महीना है। सावन में भगवान शंकर की पूजा आराधना का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि शिवभक्त कावंडियों की सेवा भी एक प्रकार की पूजा है जिससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। सुनील गर्ग व अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि गंगा जल लेकर सैकड़ों मील पैदल चलने वाले शिव स्वरूप कावडियों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि शिवभक्तों की सेवा के लिए भंडारा लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर स्वामी वेदांत प्रकाश सरस्वती, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक मनीष सामरिया, संस्था के उपाध्यक्ष रविंद्र सूद, डा.भरत अग्रवाल, सचिव सुरेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, योगेश गर्ग, मनविंदर सिंह सग्गू आदि भी उपस्थित रहे।