बिछड़े कांवड़िए को परिजनों से मिलाया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 जुलाई। राजस्थान से कांवड़ यात्रा पर आया एक कांवड़िया हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर हरिलोक तिराहे के पास परिजनों से बिछड़ गया। कांवड़िए के पास साथियों से संपर्क करने के लिए कोई फोन नंबर भी नहीं था। परेशान होकर भटकते रहने के पश्चात कांवड़िए दिनेश कुमार पुत्र चमनलाल निवासी ग्राम पाटल खुर्द थाना टपूकड़ा अलवर राजस्थान ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को समस्या से अवगत कराया।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने अधीनस्थों को उसकी सहायता के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसके साथियों का पता लगाने की कोशिश करने के साथ राजस्थान पुलिस से संपर्क किया। थाना टपूकड़ा से दिनेश के भाई अनिल कुमार का नंबर ज्वालापुर पुलिस को उपलब्ध कराया गया। ज्वालापुर पुलिस ने अनिल से संपर्क कर दिनेश के बारे में अवगत कराया जानकारी मिलने पर अनिल साथियों सहित थाने पहुंचे ओर दिनेश के मिलने पर पुलिस का आभार जताया।