कमल खडका
हरिद्वार, 27 जुलाई। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने राज्य सरकार से सभी व्यापारियों को एक एक लाख रूपए की आर्थिक मदद देने की मांग की है। सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यपारियो ने हाथ में तख्ती लेकर सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार जब अखाड़ों को एक एक करोड़ रुपये दे सकती है तो कठिन आर्थिक हालात का सामना कर रहे व्यापारियों को भी एक एक लाख रूपए की मदद दी जाए। सुनील सेठी ने कहा कि व्यापारियों की स्थिति सरकार से छुपी नही है। व्यापार चैपट होने की वजह से व्यापारियों का बुरा हाल है।
व्यापारियो के पास बिजली पानी के बिल बच्चो की स्कूल फीस जमा करने तक के पैसे नही है। ऐसी स्थिति में सरकार को व्यापारियो की मदद करनी चाहिए। सरकार ने पहले से सम्पन्न अखाड़ों को एक एक करोड़ देने की घोषणा की है। अखाड़ों की मदद किए जाने से व्यापारियों को कोई एतराज नहीं है। लेकिन सरकार को व्यापारियों की भी सुध लेनी चाहिए। सरकार व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज का एलान जल्द करते हुए उन्हें कम से कम एक एक लाख रुपये की घोषणा करें।
मांग करने वालो में मुख्य रूप से खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी, विशाल मलिक, धर्मपाल प्रजापति, भुदेव शर्मा, शुभम सुखीजा, योगेश अरोड़ा, रविन्द्र चौहान, मनीष धीमान, राजेश शर्मा, पीयूष कुमार, प्रीतम कुमार, दीपक मेहता, प्रदीप कुमार, राजू कुमार, पंकज माटा, राहुल चहान आदि शामिल रहे।


