श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने दी संस्था के पूर्व बालकिशन बंधु को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 11 सितम्बर। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी बालकिशन बंधु के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुराना रानीपुर मोड़ स्थित संस्था के कैंप कार्यालय पर आयोजित शोकसभा के दौरान संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि दिवंगत बालकिशन बंधु वैश्य समाज के प्रेरणा स्रोत थे। उनका निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है।

ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। विनीत अग्रवाल, महावीर मित्तल व रविंद्र गुप्ता ने कहा कि दिवंगत बालकिशन बंधु ने समाजसेवा के क्षेत्र हमेशा बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया। गरीब, असहाय निर्धन व्यक्तियों की मदद करना उनका मुख्य उद्देश्य था। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजसेवा का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। श्रद्धांजलि देने वालों में माध्विक मित्तल, मुदित तायल, नितिन गुप्ता, डा.अजय अग्रवाल, जय भगवान गुप्ता सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य शामिलरहे।