घटना:-सिलेंडर में लगी आग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार :- फायर स्टेशन मायापुर के अग्निशमन दल को ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार में आग की सूचना मिलने पर तुरन्त फायर यूनिट घटनास्थल पहुंची। आग ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार में स्थित मैसर्स सहगल स्टील इंडस्टरीज,डी- 26 में जॉब वर्कशॉप में एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी थी।

एलपीजी सिलेंडर से निकल रही आग की लपटें भयानक रूप ले सकती थी लेकिन फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हल्की पानी की बौछार से सिलेंडर को ठंडा करते हुए रेगुलेटर को बंद कर सिलेंडर से अलग किया और गैस सिलेंडर को फैक्ट्री से बाहर खुले में रख अग्निकांड में बिना किसी जनहानि के आग पर पूरा काबू पाया।

वर्कशॉप में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ- साथ कच्चे माल (raw material) को भी आग की चपेट में आने से बचाया गया।