15 लीटर कच्ची शराब समेत दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 सितम्बर। अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरापियों को गिरफ्तार कर 15 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। जबकि 1500 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरी पुलिस को ऐथल पेट्रोल पंप के पास खेतों में भट्टी लगाकर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापामारी कर अमित पुत्र महेंद्र व राजेंद्र पुत्र मुखराम निवासी पीतपुर लकसर को गिरफ्तार कर लिया।