भेल की सड़कों पर जंगली हाथियों का झुंड दौड़ा देखें वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

भेल सेक्टर 1 की सड़कों पर जंगली हाथियों की चहल कदमी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जंगली हाथी भेल सेक्टर 1 चौराहा ,डिस्पेंसरी एवं एसबीआई बैंक वाले मार्गो पर दौड़ते रहे। वन विभाग एवं चेतक पुलिसकर्मियों द्वारा मार्गो से निकल रहे लोगों को सचेत किया। भेल एसबीआई मार्ग पर हाथियों के झुंड से एक हाथी अलग हो गया। उस हाथी ने कई मोटरसाइकिल भी गिरा दी । हाथी का पैर नाले में गिरने से हाथी भी गिर गया।

हरिद्वार के रिहायाशी इलाकों में जंगली जानवरों के घुसने का सिलसिला जारी है। बीएचईएल सेक्टर -01 में आठ हाथियों का झुंड आ धमका। दिन दहाड़े हाथियों का झुंड देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग, राजाजी टाइगर रिजर्व और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले आसपास मौजूद स्कूलों के गेट को बंद कराया। फिर पूरे भेल क्षेत्र में अनाउंसमेंट कराकर वाहनों की आवाजाही को रोका गया।

घंटो की मशक्कत के बाद वनकर्मियोंं ने हाथियों को फिर से जंगल में खदेड़ दिया। रेंज अधिकारी दिनेश नौडियाल ने बताया कि भेल प्रबंधन द्वारा बनाई सुरक्षा दीवार टूटने के बाद अक्सर जंगली जानवर आबादी में घुस रहे हैं। इसके साथ ही भेल के अधिकतर इलाकों में बड़ी झाड़ियां भी उग आई हैं। कई बार भेल प्रबंधन को दीवार की मरम्मत और झाड़ियां कटवाने को पत्राचार किया जा चुका है।