नवरात्र के अवसर पर आनंद धाम में संतों ने किया यज्ञ

Haridwar News
Spread the love

प्रमोद गिरि


मां दुर्गा करती हैं भक्तो का कल्याण-महंत मनोहर पुरी
हरिद्वार, 15 अक्तूबर। कांगड़ी की धार्मिक संस्था आनंद धाम के परमाध्यक्ष जूना अखाड़ा के कोठारी मंहत मनोहर पुरी महाराज के सानिध्य में नवरात्र पर्व के अवसर पर हवन यज्ञ कर मां भगवती दुर्गा से देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर कोठारी मंहत मनोहर पुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और हवन यज्ञ कर देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की जाती है। मां दुर्गा अपने भक्तों का कष्ट दूर कर जीवन में खुशहाली स्थापित करती है।

महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को मां दुर्गा की महिमा का श्रवण कराते हुए कहा कि मां दुर्गा ही दुष्टों का संहार कर लोक कल्याण करती है। समय समय पर मां दुर्गा ने अलग अलग स्वरूप धारण कर भक्तो की रक्षा की। पिंडोर से पधारे बागड़ियां मुनि महाराज ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों में भक्तों द्वारा श्रद्धा समर्पण भाव से मां दुर्गा की पूजा आराधना करने से मां भागती दुर्गा प्रसन्न होकर लोक कल्याण करती है और जीवन में शांति स्थापित करती हैं। इस अवसर पर आनंद आश्रम में सन्त महात्माओं द्वारा हवन यज्ञ कर देश में सुख शांति कामना की गई।

इस मौके पर जूना अखाड़ा के श्रीमहंत पूरन गिरी महाराज, थानापति धीरेंद्र पुरी, थानापति रतन गिरी, महंत रोशन पुरी, महंत मस्त गिरी, महंत रामगिरी, सेक्रेटरी पशुपति गिरी, राम गिरि महाराज, तूफान गिरी महाराज सहित जूना अखाड़े क सैकड़ो संतों ने पूजा अर्चना में प्रतिभाग किया।