शराब तस्करी करते गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 अक्तूबर। अवैध रूप से शराब बेचने और तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हरिलोक तिराहे से गिरफ्तार किए गए आरोपी टिंकू पुत्र मामचंद निवासी लेबर कालोनी के कब्जे से देशी शराब के 52 पव्वे बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।