पत्रकार वीरेंद्र चढ्ढा के निधन पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने जताया शोक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने फैसला भी किया

हरिद्वार, 7 नवम्बर। पत्रकार वीरेंद्र चढ्ढा के सड़क दुघर्टना में आकस्मिक निधक पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शौक सभा का आयोजन कर दिवंगत वीरेंद्र चढ्ढा की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की और उनके पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का फैसला किया।

शौक सभा के दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, महामंत्री राम अरोरा, कोर कमेटी के सदस्य अनिल कुमार, करण मल्होत्रा, प्रदीप कालरा, नागेश वर्मा, संदीप कपूर, प्रवीन गाबा, सुनील अरोडा,जगदीश लाल पाहवा, कामिनी सड़ाना, एकता सूरी, शालू आहूजा, रानी सहगल आदि ने कहा कि वीरेंद्र चढ्ढा के आकस्मिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में उत्तरांचल पंजाबी महासभा पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। परिवार को सरकार से मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई भी जाएगी। साथ ही पुलिस प्रशासन से ट्रक चालक को तलाश कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की।