विडियो:-उल्लू के दर्शन से लाभ, हत्या महापाप, वन विभाग अलर्ट मोड पर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

दीपावली त्यौहार पर लोग लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा अर्चना करते हैं, लेकिन इस दौरान कुछ लोग भ्रांतियां और अंधविश्वास के चलते उल्लू जैसे जीव की हत्या कर उसके नाखून और पंखों से तांत्रिक विधि करते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी पूजा पद्धति में उल्लू की हत्या कर उस तांत्रिक विधि करने का उल्लेख नहीं है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि उल्लू की हत्या महा पाप है।

इसको लेकर वन विभाग खास सतर्कता बरत रहा है। क्योंकि हरिद्वार जनपद जंगलों की सीमा से सटा हुआ है इसलिए वन विभाग के कर्मचारी दिन रात गश्त कर रहे है। डीएफओ नीरज कुमार ने भी लोगों से भ्रांति में न आने की अपील की है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।