विडियो:-रेस्क्यू एयर फोर्स का विमान 25 टन की मशीन लेकर पहुंचा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

एयरफोर्स के तीन विशेष विमान 25 टन भारी मशीन लेकर के आ रहे हैं। जो मलबे को भेद कर स्टील पाइप दूसरी तरफ पहुंचने में मददगार साबित होगी।

इस मशीन के जरिए प्रति घंटे 5 मीटर मलबा निकला जा सकेगा। आज शाम से इस मशीन के जरिए काम शुरू करने की कोशिश की जाएगी।

नॉर्वे और थाईलैंड की विशेष टीमों की मदद भी ली जा रही है।रेस्क्यू टीम ने थाईलैंड की उसे रेस्क्यू कंपनी से संपर्क किया है। जिसने थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकाला था।

नॉर्वे की एनजीआई एजेंसी से भी संपर्क किया गया है। जिससे सुरंग के भीतर ऑपरेशन में विशेष सुझाव लिए जा सके।भारतीय रेल, आरवीएनएल, राइट्स एवं इरकॉन के विशेषज्ञों से भी सुरंग के भीतर ऑपरेशन से संबंधित सुझाव लिए जा रहे हैं।