सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 22 नवम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। मौहल्ला कैथवाड़ा से गिरफ्तार किए गए आरोपी आशिफ पुत्र बेहजाद के कब्जे से सट्टा सामग्री व 1180 रूपए की नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।