कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व विधायक संजीव आर्य का जन्म दिन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 जनवरी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया व अनिल भास्कर ने संजीव आर्य को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संजीव आर्य युवा नेता हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में बड़ी बड़ी जिमेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाहन किया। कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस इरशाद अली ने कहा कि संजीव आर्य ने दूरदराज के उन क्षेत्रों को भी विकसित किया जो विकास से वंचित रह गए थे।

जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस विनोद कश्यप व महानगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस सोनू लाला ने कहा कि संजीव आर्य युवाओं के प्रेरणस्रोत हैं। महानगर अध्यक्ष ओबीसी राजेंद्र श्रीवास्तव व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओबीसी अंकुर सैनी ने कहा कि संजीव आर्य बहुत ही मिलनसार व मृदभाषी युवा नेता हैं और कार्यकर्ताओं से बेहत स्नेह करते हैं। इस अवसर पर ओबीसी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, विभास मिश्रा, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बर्थवाल, महाराज अजय दास, शुभम अग्रवाल, झंडा सिंह, संजय कुमार, ललित वालिया, जगदीप असवाल, मोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।