स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 24 जनवरी। थाना सिडकुल पुलिस ने स्मैक तस्करी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थो की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्ष एनक्लेव जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किए गए आरोपी नितिन पुत्र मोतीराम निवासी रावली महदूद के कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी, एसआई संदीप चौहान, अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।