तनवीर
हरिद्वार, 27 फरवरी। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अभितेष गुप्ता, उमेश वर्मा, गौरव धीमान, राजेंद्र चैधरी, देवेंद्र भट्टी को महानगर उपाध्यक्ष, रवि बांगा एवं निखिल माटा को जिला मंत्री मनोनीत किया है। जिला उपाध्यक्ष पकंज माटा के संयोजन में होशियारपुरी होटल में आयोजित बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारियों व समाज के हित में कार्य करने की शपथ दिलायी गयी।
बैठक के दौरान महानगर व्यापार मंडल की और व्यापार नीति आयोग का गठन करने की मांग भी की गयी। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाए देते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि आगे भी कार्यकारिणी का विस्तार करते सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाले लोगो को महानगर व्यापार मंडल की टीम का हिस्सा बनाया जाएगा। सुनील सेठी ने कहा कि सरकार को व्यापारियों के हित में जल्द से जल्द व्यापार नीति आयोग का गठन करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्या हो या आम जनता की महानगर व्यापार मंडल हर मुद्दे हर आवाज बुलंद करता है।
व्यापारी हो या आम नागरिक महानगर व्यापार मंडल सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। बैठक में महामंत्री नाथीराम सैनी, जगजीतपुर अध्यक्ष रणवीर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीत कमल, उपाध्यक्ष अनिल कोरी, सोनू चौधरी, एसएन तिवारी, राकेश सिंह, पवन पांडे, विनेश शर्मा, भूदेव शर्मा, दीपक कुमार, शिवेश महेश्वरी, गौरव अरोड़ा, राहुल शर्मा, देवेंद्र सिंह, मनोज चौहान आदि व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


