बाजार की सड़कों पर भरा पानी, देखें वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-बारिश के कारण उपनगरी ज्वालापुर की सड़के पानी से लबा-लब भर गई। गुरुद्वारा रोड ,अंसारी मार्केट ,कटरा बाजार, ज्वालापुर रेलवे अंडरपास की सड़कों पर जल भराव होने से वाहन चालकों एवं व्यापारियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा‌। सड़कों पर तेज बहाव से पानी बहता रहा। जल भराव के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। जबकि रानीपुर मोड़, रेलवे पुलिया, भगत सिंह चौक ,चंद्राचार्य चौक के अलावा उत्तरी हरिद्वार की सड़कों पर भी पानी भर गया। कावड़ियों को भी दिक्कतो का सामना करना पड़ा।