शराब समेत चार गिरफ्तार किए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 मार्च। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने देशी शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किए गए आरोपियों कमल पुत्र धर्मपाल निवासी राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर व प्रदीप कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर के कब्जे से देशी शराब के 150 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

दूसरी और लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी के निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने 80 लीटर कच्ची शराब समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नियमित चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपियों श्याम सिंह पुत्र मुखराम सिंह निवासी ग्राम टांटवाला श्यामपुर व संदीप पुत्र रामनाथ निवासी चण्डीघाट माजरा श्यामपुर के कब्जे से 40-40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनयम के तहत केस दर्ज किया गया है।