लघु व्यापारियों ने चलाया मतदाता शपथ जागरूकता अभियान

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार 28 मार्चं। लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में रोड़ी बेलवाला स्थित महिला पिंक वेंिडग जोन में मतदाता शपथ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सभी को अपने मत का प्रयोग किए जाने की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शपथ जागरूकता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लघु व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।

इस दौरान कमल कुमार सिंह, राजकुमार, हर्षवर्धन अरोड़ा, अजय कुमार, रवि कुमार, जमुना प्रसाद, मोनू तोमर, अंजू, ओमप्रकाश अरोड़ा, चंदन सिंह रावत, मानसिंह, वीरेंद्र आदि लघु व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।