पुलिस ने बरामद की एक लाख से अधिक की रकम

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 अप्रैल। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते बिना अनुमति और बिना वैध दस्तावेजों के लिए ले जायी जा रही एक लाख रूपए से अधिक की रकम बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आदर्श आचार संहिता का पालन कराए जाने और चुनाव में धन बल पर रोक लगाने के लिए एसएसपी के आदेश पर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सराय रोड़ पर ट्रांसपोर्ट नगर के निकट एक व्यक्ति टिंकू पुत्र श्रवण निवासी कस्बा व थाना ननौता जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सीतापुर से 101400 रूपए की रकम बरामद की गयी। पूछताछ करनें पर बरामद रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने रकम को जब्त कर थाने में दाखिल कर दिया।