सुनील सेठी बने 85 प्लस मतदाता संपर्क अभियान के हरिद्वार विधानसभा संयोजक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 अप्रैल। 85 प्लस मतदाता संपर्क अभियान के अंतर्गत हरिद्वार विधानसभा संयोजक नियुक्त जाने पर भाजपा नेता सुनील सेठी ने प्रदेश संयोजक केदार जोशी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का आभार जताया। सुनील सेठी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव में सोपी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए 85 प्लस मतदाताओं का सम्मान करते हुए उनसे करेंगे संपर्क एवं पीएम मोदी की बुजर्गो के लिए संचालित योजनाओं एवं भविष्य की योजनाओं को उनसे साझा करेंगे।

विकसित भारत का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री ने रखा है उसे पूरा करने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में हर मतदाता के घर भाजपा की रीतियां नीतियां भविष्य की योजनाएं पहुंचायी जाएंगी। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के नेतृत्व में हरिद्वार लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत बनायेंगे जीत का रिकार्ड।