विडियो:-थाना व जल पुलिस की साझा कोशिश हुई सफल, बुजुर्ग सहित 2 को किया सकुशल रेसक्यू

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-मातृ सदन आश्रम के सामने गंगा के पार ध्यान साधाना के लिए गये 80 वर्षीय बुजुर्ग और लगभग 23 वर्षीय युवक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण फंस गये हैं। जिसकी सुचना तत्काल ही पुलिस को दी गई।

सूचना पर कनखल पुलिस मातृसदन से जाने वाले मार्ग से गंगा के किनारे पहुंची तो पाया कि 2 व्यक्ति गंगा के दूसरी तरफ फंसे हुये हैं। गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और बहाव काफी तेज है। फिर भी एसआई चरण सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर साहस का परिचय देते हुये दोनो व्यक्तियों को बचाने का हरसम्भव प्रयास किया गया। परन्तु बहाव अत्याधिक तेज होने के कारण सफलता नही मिली।

हिम्मत न हारते हुये पुलिस टीम ने अन्य प्रयास किये और मौके पर जल पुलिस को बुलाकर रात के अंधेरे में ही गंगा के तेज बहाव को पार किया और अदम्य साहस का परिचय देते हुये दोनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला। फंसे हुए दोनों लोगों के नाम कैनाश पुत्र सोहन लाल निवासी कानपुर उ0प्र0 तथा विपुल चौधरी पुत्र अजय निवासी राजा गार्ड़न जगदीशपुर है।

दोनो व्यक्तियो में से वृद्ध व्यक्ति को उपचार के लिए 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।