डा.रमेश पोखरियाल को बनाया जाए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष-मनोज गौतम

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 जून। भाजपा नेता मनोज गौतम ने राष्ट्रीय नेतृत्व से आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक को कमान सौंपी जाए। देवभूमि से डा.निशंक को मौका मिलेगा तो वह देवभूमि का चहुंमुखी विकास करने में योगदान देंगे। शिक्षा नीति में उनके द्वारा युवाओं का मार्गदर्शन किया गया। सांसद रहते डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार के चहुंमुखी विकास में ऐतिहासिक काम किए।

प्रदेशवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उनकी नेतृत्व क्षमता को अच्छी तरह से पहचानते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि की छवि को मजबूती प्रदान करने में अपनी नेतृत्व क्षमता को दर्शाया है। प्रदेश में वह मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री भी रहे। ऐसे जनप्रिय नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। मनोज गौतम का कहना है कि अनुभवी नेता डा.रमेश पोखरियाल निशंक अवश्य ही देवभूमि की मान मर्यादाओं को और अधिक बढ़ाने काम करेंगे।