सरस्वती विद्याा मंदिर इंटर कालेज में मनाया गया योग दिवस

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 जून। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शारीरिक आचार्य मंगलराम ने सभी आचार्यों एवं छात्र-छात्राओं को योग अभ्यास कराया और योग से होने वाले लाभ बताए। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिदिन योग किया जाए तो शरीर को निरोगी रख सकते हैं। विद्यालय के आचार्य लोकेंद्रदत्त अंथवाल ने कहा कि योग करने से शरीर तो स्वस्थ होता ही है। साथ ही मन भी स्वस्थ हो जाता है। जिससे हम अपने सभी कार्य सुचारू रूप से कर पाते हैं। योग करने से मन एकाग्र होता है और शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, कमलसिंह रावत, अनुज कुमार, अमित कुमार, तिग्मांशु बडोनी, कुमारी राधिका शर्मा, नीलम पाल आदि उपस्थित रहे।