कांवड़ यात्रा के दौरान हिलबाई पास मार्ग खोलने की मांग की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 जून। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कांवड़ यात्रा से पूर्व हिल बाईपास की मरम्मत करवाने और कांवड़ यात्रा के दौरान खोलने की मांग की है। सेठी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो एंबुलेंस भी जाम के कारण अस्पताल तक नही पहुंच पाती है और दूध, सब्जी, गैस की गाड़िया भी नही आ पाती है। इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प हिल बाईपास मार्ग है।

इस मार्ग का उपयोग यात्रा के जाम से बचने के लिए किया जा सकता है। लेकिन वन विभाग की बाध्यता के चलते मार्ग का उपयोग नहीं हो पाता है। इसलिए सरकार को वन विभाग की औचारिकताओं को पूरा करते हुए मार्ग की मरम्मत आदि कराकर इसे खोलना चाहिए। जिससे डाक कांवड यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। मांग करने वालो में मुख्य रूप से भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, अनिल कोरी, धर्मपाल प्रजापति, सुभाष ठक्कर, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया, पंकज माटा, नाथीराम सैनी, सुनील मनोचा, प्रीतकमल, राकेश सिंह, नंदकिशोर पांडे, पवन पांडे, दीपक शर्मा, आशीष अग्रवाल, अनुज सिंह, सचिन अग्रवाल आदि शामिल रहे।