ब्यूरो
हरिद्वार, 6 जुलाई। अवैध खनन का आरोप लगाते हुए किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली व महानगर अध्यक्ष सोनू लाला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर बस अड्डे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया व ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा ने कहा कि बरसाती नदी में अवैध खनन से बने गहरे गढ्ढे में गिरने से एक किशोर की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है। अवैध खनन पर रोक लगनी चाहिए। सरकार को गंभीरता से विचार करना होगा।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली व महानगर अध्यक्ष सोनू लाला ने कहा कि सड़कों पर सरपट दौड़ती अवैध खनन सामग्री से भरी गाड़ियांे से आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगाती है तो आंदेालन शुरू किया जाएगा। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर व विनोद कश्यप ने कहा कि खनन का खेल जानलेवा होता जा रहा है। अवैध खनन करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ा देते हैं।
उन्होंने कहा कि सूखी नदी में अवैध खनन से बने गढ्ढे में डूबने से हुई किशोर की मौत पर राज्य सरकार पीड़ित परिवार को बीस लाख रुपए मुआवजा दे और अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाए। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, निवृत पार्षद उदयवीर चौहान, अमित राजपूत, आकिब सलमानी, सुक्कड़, अजयदास महाराज, बीरबल, मोनू, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बर्थवाल, नीतू बिष्ट, जितेंद्र सिंह, अंकुर सैनी, मुकेश विश्नोई, विमल सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।