विडियो:-डीएम व एसएसपी ने किया कांवड़ पटरी का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 8 जुलाई। कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने नारसन बॉर्डर, मोहम्मदपुर झाल, मंगलौर पुलिया, रुड़की, दृपिरान कलियर, बहादराबाद होते हुए हरिद्वार तक कांवड़ पटरी का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम व एसएसपी ने कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, नारसन बॉर्डर पर विभिन्न प्रकार के होर्डिंग लगाने, डिवाइडर से मालवा हटाने के साथ सभी व्यवस्थाएं पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न चिन्हित स्थानों पर पैगोडा लगाने, स्वास्थ्य कैम्प लगाने हेतु अभी से तैयारियां करने, मंगलौर पुलिया के पास पार्क की सफाई करने तथा स्वास्थ्य विभाग को कैम्प लगाने के निर्देश दिए।

पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को सुरक्षात्मक दृष्टि से आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग करने, विभिन्न स्थानों पर गड्डे भरने, चिन्हित स्थानों पर व्यू कटर लगाने के निर्देश दिए। सिंचाई तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को कांवड़ पटरी के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट देवेश शाशनी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, युक्त मिश्रा, अजयवीर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश तोमर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *