महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 14 जुलाई। निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से विशेष भेंटवार्ता की। मुंबई में मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर स्वामी कैलाशानंद गिरी का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने सीएम एकनाथ शिंदे को माई का तिलक लगाकर और रूद्राक्ष की माला भेंटकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि धर्म सत्ता के बिना राजसत्ता अधूरी है। धर्म सत्ता के मार्गदर्शन में ही राजसत्ता जनकल्याण की नीतियां निर्धारित करती है।

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे धर्म परायण और संत महापुरूषों का आदर सम्मान करने वाले व्यक्ति हैं। संत महापुरूषों का आशीर्वाद उनके साथ है। एकनाथ शिंदें के नेतृत्व में लागू की जा रही जनकल्याणकरी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है तथा महाराष्ट्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि संत महापुरूषों के आशीर्वाद से ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज विद्वान संत हैं। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में अहम योगदान कर रहे हैं।