कांवड़ियों के मार्गदर्शन के लिए पुलिस ने लगाए फ्लैक्सी बोर्ड

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 जुलाई। 22 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू हो रहा है। 3 अगस्त तक चलने वाले कांवड़ मेले के दौरान तमाम राज्यों से लाखों कांवड़िएं गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार आएंगे। शिव भक्त कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने और उनके मार्गदर्शन के लिए पुलिस द्वारा हरिद्वार से उत्तर प्रदेश की सीमा तक महत्वपूर्ण डायवर्सन, पार्किंग, वैकल्पिक मार्गों पर फ्लैक्सी बोर्ड लगाए गए हैं। फ्लैक्सी बोर्ड पर कांवड़ मेले से संबंधित जानकारी अंकित की गई है। जिससे शिव भक्तों को उनकी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या ना हो।