बजरंग दल और विहिप पदाधिकारियों ने लिया श्रीमहंत रविन्द्रपुरी से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 4 सितम्बर। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और रामानंद इंस्टीट्यूट के चेयरमैन व निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लेने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, प्रान्त संगठन मंत्री अजय, प्रान्त संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया ने आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ कुंभ मेला और अन्य कई मुद्दों पर बातचीत की।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि माँ गंगा की कृपा से जल्द ही कोरोना देश और दुनिया से खत्म होगा तथा संत महापुरूषों के आशीर्वाद से कुंभ मेला भव्य और दिव्य रूप से संपन्न होगा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि कुम्भ से पहले ही कोरोना खत्म हो जाए इसके लिए नियमित रूप से भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में सरकार और जरूरतमंदों की जो मदद श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने की है उसके लिए वह साधुवाद के पात्र हैं।