भाजपा सप्तऋषि मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया पार्क में पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

एक पेड़ मां के नाम केवल नारा नहीं बल्कि हमारी संभ्यता और संस्कृति के संकल्प की प्रतिबद्धता- विकास तिवारी
हरिद्वार, 27 जुलाई। एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत भाजपा सप्तऋषि मंडल के कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल स्थित पार्क में पौधारोपण किया और आम जनमानस से पर्यावरण को हरा भरा रखने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाए जाने का आह्वान देश की जनता से किया है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश का प्रत्येक वर्ग वृक्षारोपण कर रहा है। लगाए गए पौधे आगे चलकर वृक्ष बनकर पर्यावरण को संतुलित करेंगे। जिससे लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण की वजह से हो रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि जीवन में रिश्तों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। सभी रिश्तों में मां का रिश्ता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी मां के नाम पर एक पौधा जरूर लगाएं और वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करें। प्रकृति का सरंक्षण और इसे संजोए रखना सब का दायित्व है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विक्की आडवाणी, मंडल मंत्री केतन सहगल, मंडल मंत्री करुण मदान, दीपक शर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आदित्य झा, कुणाल सिंह, रोबिन कुमार, विशाल कुमार, भूषण सुनेजा, ललित कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *