महंत कुंभ भारती बने जूना अखाड़े के थानापति

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 26 अगस्त। महंत कुंभ भारती को जूना अखाड़े का थानापति नियुक्त किया गया है। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी महाराज, अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज ने अखाड़े के संतों की बैठक में महंत कुंभ भारती को थानापति नियुक्त किया। थानापति नियुक्त होने पर महंत कुंभ भारती ने अखाड़े के संतों के साथ माया देवी मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि थानापति के रूप में महंत कुंभ भारती अखाड़े की पंरपरांओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि थानापति कुंभ भारती विद्वान संत हैं।

कुंभ भारती अखाड़ा परंपरांओं के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान के साथ प्रयागराज कुंभ में अखाड़े की व्यवस्थाओं के संचालन में भी सहयोग करेंगे। नवनियुक्त थानापति कुंभ भारती ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। अखाड़े की परंपरांओं के अनुरूप उसका निष्ठपूर्वक पालन करेंगे। अखाड़े की उन्नति में सहयोग करेंगे। संत महापुरूषों के आशीर्वाद से सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और अखाड़े की सेवा परंपरा आगे बढ़ाना ही उनका उद्देश्य होगा।

इस अवसर पर महंत उमाशंकर भारती, महंत महेश पुरी, महंत पूर्ण गिरी, महंत देवानंद सरस्वती, थानापति महंत धीरेंद्र पुरी, थानापति भीष्म गिरी, थानापति आदित्य गिरी, थानापति महंत महाकाल गिरी, थानापति महंत ज्वाला गिरी, थानापति महंत महेंद्र भारती, थानापति महंत सहजानंद सरस्वती, थानापति महंत रतन गिरी, थानापति आकाश गिरी आदि मौजूद रहे। मदन, राकेश नेहरा, राकेश, जस्सू, विक्रम सिंह, नवीन आदि भक्तों ने फूलमाला पहनाकर थानापति महंत कुंभ भारती का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *