पतंजलि विश्वविद्यालय में प्राणमयकोश पर आयोजित की जाएगी दो दिवसीय कार्यशाला

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 29 अगस्त। पतंजलि विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग तथा यूजीसी के अन्तर्विश्वविद्यालयी योग विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्राणमयकोशः संरक्षण, संवर्धन एवं चिकित्सा’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पंचकोशों में अन्नमय कोश, प्राणमय कोश, मनोमय कोश, विज्ञानमय कोश तथा आनंदमय कोश का वर्णन मिलता है। इनमें प्राणमय कोश का विशेष महत्व है। 30 व 31 अगस्त को पतंजलि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही कार्यशाला में प्रबुद्धजनों के व्याख्यानों से प्रतिभागी विद्यार्थी व योग के शोधार्थी लाभान्वित होंगे। कार्यशाला में कैवल्यधाम लोनावाला के अध्यक्ष डा.ओ प्रकाश तिवारी को उनके द्वारा योग के क्षेत्र में सुदीर्घ सेवाओं व उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।