कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने किया शालिनी सिंह व सर्वजीत सिंह दिलावरी का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 सितम्बर। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, हरिद्वार ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव चौहान, पीसीसी मेंबर राहुल चौधरी, जितेंद्र चौधरी, वसीम सलमानी, रियाजुल अली, चौधरी वीरपाल सिंह ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हरिद्वार फिटनेस जोन में किर्गिस्तान में आयोजित कैटल बेल वर्ल्ड स्पोर्टस चैंपियनशिप में देश के लिए तीन स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीताने वाली हरिद्वार की बेटी शालिनी सिंह व सर्वजीत सिंह दिलावरी का स्वागत किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि महिला खिलाड़ी देश का नाम खेलों में रोशन कर रही हैं। महिलाएं आत्मनिर्भरता की और बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी एकाग्रता एवं कड़ी मेहनत से खेलों में महारथ हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। भारतीय महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि शालिनी सिंह एवं सर्वजीत सिंह दिलावरी ने हरिद्वार का नाम रोशन किया है।

उनके बेहतर प्रदर्शन से अन्य महिला खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलती है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि देश के खिलाड़ी प्रत्येक खेलों में देश का नाम मेडल हासिल कर रोशन कर रहे हैं। शालिनी सिंह ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। देश एवं हरिद्वार का नाम गौरवान्वित करने में अहम भूमिका निभायी। खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *