मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


अभूतपूर्व निर्णय लेने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सक्षम-किरण सिंह
हरिद्वार, 19 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर राजमहल त्रिमूर्ति नगर सुभाषनगर में कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेत्री किरण सिंह के संयोजन में बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए किरण सिंह ने कहा कि सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। होने वाले सम्मान समारोह में सुभाषनगर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ सम्मिलित होंगी।

किरण सिंह ने कहा कि 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यहित में अनेकों निर्णायक फैसले ले रहे हैं। उन्होंनंे कहा कि समानता का अधिकार, नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले मुख्यमंत्री ने लिए। राज्य का चहुंमुखी विकास उनके नेतृत्व में हो रहा है। केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणाकरी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। किरण सिंह ने कहा कि पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है

महिलाएं भाजपा शासनकाल में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रही हैं। निश्चितरूप से सम्मान समारोह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की बदौलत सफल होगा। पीके अग्रवाल ने कहा कि किरण सिंह सम्मान समारोह की तैयारियों में कार्यकर्ताओं को एकत्र कर रही हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मान समारोह में शामिल होंगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सहयोग प्रदान करें। पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। भाजपा परिवार राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार भी करता है।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र प्रधान, गौरव अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र ठाकुर, राजन मेहता, महावीर चौधरी, कुलवंत चढ्ढा, संजीव सैनी, पवन ठाकुर, सचिन कुमार, बजरंगी लाल, सुरेशचंद, रोहित कुमार, सुरेद्रपाल, आराधना पांडे, कलादेवी, प्रतिभा देवी, गुरमीत कौर, जसविंदर कौर, पूनम यादव, रीना सिंह, दीप्ति देवी, गीता सिंह, निर्मला, उषा राय, विश्वास राजेश्वरी, किरण देवी, अरूण चौधरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *