प्रजापति समाज ने की सुनील प्रजापति को भाजपा से मेयर पद का प्रत्याशी बनाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 सितम्बर। भाजपा से मेयर पद की दावेदारी कर रहे सुनील प्रजापति के समर्थन में कनखल के प्रजापति समाज ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सुनील प्रजापति को भाजपा से मेयर प्रत्याशी जाने की मांग का समर्थन किया। सुनील प्रजापति के समर्थन में लगातार धर्मनगरी के लोग आगे आ रहे हैं। प्रजापति समाज के पूर्व प्रधान राधेश्याम प्रजापति व सीताराम प्रजापति ने कहा कि सुनील प्रजापति भाजपा में काफी अर्से से सक्रिय रूप से अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। जनहित के कार्यो में भी बढ़चढ़ कर सुनील प्रजापति का योगदान रहता है।

राधेश्याम प्रजापति ने कहा कि सुनील प्रजापति भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। ईमानदारी से भाजपा पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में इस बार भाजपा से प्रत्याशी के रूप में सुनील प्रजापति को मौका देना चाहिए। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सुनील प्रजापति जनता के हितैषी हैं। पार्टी के लिए लगन से मेहनत कर रहे हैैं।

लगातार धर्मनगरी के सभी वर्गो का समर्थन सुनील प्रजापति को मिल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को संज्ञान लेते हुए सुनील प्रजापति को मेयर प्रत्याशी के रूप में मौका देना चाहिए। जिससे वे समाजहित में और अधिक सक्रियता से योगदान करें।

इस अवसर पर अमित प्रजापति, गोपाल प्रजापति, अंतर सिंह, सर्वेश, रवि कुमार प्रजापति, सुरेश प्रजापति, आदित्य प्रजापति, रामदास प्रजापति, किशनलाल प्रजापति, कोचि प्रजापति, सुरेश प्रजापति, पप्पू हलवाई, गौरव, इशु राज, अतुल प्रजापति, भोला प्रजापति, विवेक, प्रिंस, तुषार, मोहित, आशीष, मुकुल महेश, शुभम, बबलू, रवि, अरविन्द आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *