कनखल वैश्य कुमार सभा में समरोह पूर्वक मनायी गयी अग्रसेन जयंती

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 अक्तूबर। कनखल वैश्य कुमार सभा मे महाराज अग्रसेन जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता, राकेश गर्ग और धनपाल जैन ने हवन पूजन कर ध्वजा रोहण किया और महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों और वैश्य समाज के गौरवमयी इतिहास की चर्चा की। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि महाराज अग्रसेन ने मानवता की सच्ची मिसाल पेश करते हुए अपने राज्य मे आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक ईंट एक रुपया देकर उसकी मदद कर समाजवाद का उदाहरण समाज के सामने रखा। विशिष्ट अतिथि नरेश गर्ग ने कहा कि महाराज अग्रसेन के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है।

उनके सिधान्तो को अपनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते है। विशिष्ट अतिथि धनपाल जैन ने वैश्य समाज के गौरवमयी इतिहास की चर्चा करते हुए समाज के संगठित होने पर जोर दिया। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज महाराजा अग्रसेन के एकात्म मानववाद के सूत्र आत्मसात कर समाज की सेवा में अतुलनीय योगदान कर रहा है। हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और समाजसेवी विशाल गर्ग ने भी वैश्य समाज की एकजुटता पर बल देते हुए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र मे काम करने की जरुरत बताई। समारोह की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष गगन गुप्ता मुन्नू और संचालन महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने किया।.

समारोह मे सभा के संरक्षक मण्डल के सदस्य उमेश गोयल, अरविंद अग्रवाल, मुकेश गोयल, ईश्वरचंद गुप्ता, अजय जैन, लव गुप्ता, जयंती समारोह के संयोजक संयोजक अक्षय गोयल, अजय गोयल, ऋषभ गोयल, उप प्रधान रचित अग्रवाल, ऑडिटर समीर गुप्ता, सम्पदा मंत्री संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नमित गोयल, रचित अग्रवाल, आशीष बंसल, भंडार मंत्री, शैलेश अग्रवाल, योगेश आर्य, संजय गोयल, अश्वनी अग्रवाल, संजय आर्य, शिवा अग्रवाल, प्रतीक गुप्ता, दीपक बंसल, ईशान सिंघल, मनीष बंसल नीलू, विनोद अग्रवाल, पारस गर्ग, शुभम अग्रवाल, राघव अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन घाट समिति के अध्यक्ष राम बाबू बंसल, मध्य हरिद्वार वैश्य समाज के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, महामंत्री अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *