विडियो:-राज विहार कालोनी में पहुंचा जंगली हाथीयों का झुण्ड

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 अक्तूबर। हाथियों और अन्य वन्य पशुओं का आबादी में आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार तड़के जंगल से निकलकर आए हाथीयों के एक झुंड जगजीतपुर स्थित राज विहार कालोनी की सड़कों पर टहलते देख लोगों में दहशत फैल गयी। गनीमत रही कि सड़कों पर आवाजाही नहीं होने से किसी प्रकार की दुघर्टना नही हुई। हाथीयों के कालोनी में चहलकदमी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिससे कालोनीवासी चिंतित है। स्थानीय निवासी सचिन गुप्ता, नरेश जोशी, विजय शर्मा, विकास गर्ग ने बताया कि सवेरे तड़के तीन जंगली हाथी कालोनी में पहुंच गए। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। सवेरे के समय कालोनी के लोग टहलने जाते हैं।

जंगली हाथियों के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सचिन गुप्ता ने मांग की है कि जंगली हाथीयों को कालोनी में आने से रोकने के लिए वन विभाग को ठोस नीति बनानी चाहिए। वरना कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। जंगली हाथी कभी कालोनी में आ धमकते हैं। सुबह के समय बच्चे स्कूल जाने के लिए घरों से निकलते हैं। जिससे खतरा बना रहता है।