राज्य के विकास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निर्णायक भूमिका-स्वामी गर्व गिरी

Dehradun News
Spread the love

तनवीर


27 अक्तूबर को होगा वार्षिक समारोह एंव संत सम्मेलन
हरिद्वार, 7 अक्तूबर। जूना अखड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह, रावत, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत से भेंट वार्ता कर राज्य की खुशहाली की कामना की। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संतो के जब तप से ही राज्य उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य का विकास कर भारत में राज्य की एक अलग पहचान बना रहे हैं। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संत महापुरुषों का आदर सत्कार करते हैं और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने बताया कि 27 अक्टूबर को श्यामपुर कांगड़ी वीरभद्र सेवा ट्रस्ट आश्रम में वार्षिक समारोह होने जा रहा है।

जिसमें देश के कई संत महापुरुष भाग लेंगे और राज्य के और केंद्र के कई राजनीतिक हस्तियां भी इस वार्षिक समारोह में भाग लेंगी उन्होंने बताया कि इस दौरान संत समागम भी होगा। भजन गायक अपनी वाणी से भजन सुनाकर भक्तों को आनंदित करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *