त्यौहारों के दौरान अतिक्रमण अभियान बंद हो —-सुनील अरोडा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार ,20 अक्टूबर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने मांग की त्योहारों के दौरान उपनगरी ज्वालापुर के मुख्य बाजारों में नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान को त्योहारी सीजन में ना चलाने की अपील की। सुनील अरोड़ा ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के कारण व्यापारी मंदी की मार झेल रहा है। करवा चौथ एवं दीपावली पर्व के मौके पर प्रत्येक व्यापारी की मंशा होती है कि व्यापार में लाभ ले सकें।

व्यापारी त्योहारों के चलते काफी सामान भी खरीद कर बेचने का प्रयास करता है। लेकिन त्योहारी सीजन में प्रशासन द्वारा मुख्य बाजारों में अतिक्रमण अभियान शुरू कर दिया जाता है। जिन कारणांे से व्यापारी अपना व्यापार नहीं कर पाते हैं। सुनील अरोड़ा ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों के बाद ही अतिक्रमण अभियान चलाया जाए। व्यापारी मंदी की मार झेल रहा है। ऑनलाइन खरीदारी के चलते व्यापारियों का व्यापार काफी प्रभावित हो चुका है। व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। व्यापारी हमेशा ही शासन प्रशासन का सहयोग करता चला रहा है।

बाजारों में अतिक्रमण अभियान से व्यापारी भयभीत हो जाते हैं। कई प्रकार की दिक्कत झेलनी पड़ती हैं। प्रशासन को त्योहारी सीजन में व्यापारियों को राहत प्रदान करनी चाहिए। वैसे तो गुरुद्वारा रोड, चौक बाजार, झंडा चौक, एवं उपनगरी ज्वालापुर के बाजारों की सड़के पहले से ही संकरी हैं। सुनील अरोड़ा ने व्यापारियों से भी अपील की है कि त्योहारों के त्यौहारों के दौरान अपनी दुकानों के सामने मार्गाे पर समान ज्यादा बाहर न निकले। लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *