धनौरी क्षेत्र में मिला गुलदार का शव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 नवम्बर। धनौरी क्षेत्र में गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हडकंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार की सुबह धनौरी में शमशान घाट के पास एक गुलदार का शव मिलने पर हड़कम्प मंच गया। गुलदार का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। वन रेंजर विनय राठी ने बताया कि धनौरी में श्मशान घाट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक गुलदार का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *